असम में पुलिस ने यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के चार कुख्यात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवजीत देवरी ने बताया कि कल रात छापामारी के दौरान गिरफ्तार किए गए उग्रवादी शहर के रेहाबाड़ी तथा जू रोड इलाके में किराए पर रहते थे। उनकी पहचान उल्फा कैडर के कट्टर उग्रवादी दुलनाथ उर्फ भवानीनाथ तथा उसकी पत्नी के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि दोनों 27वीं बटालियन के कैडर के उग्रवादी हैं और इन्हें पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जू रोड इलाके में भी छापामारी के दौरान दो उल्फा कैडर अभिजित तथा उसके सहयोगी को हथगोलों के साथ गिरफ्तार किया गया।
|