हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रघुवीरसिंह कादियान ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के अलग पार्टी का गठन कर लेने के बाद दलबदल विरोधी कानून के तहत कांग्रेस विधायक के रूप में सदन से मंगलवार को उनकी सदस्यता समाप्त कर दी।
भजनलाल को इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए कल यानी 24 मार्च को अंतिम मौका दिया गया था, लेकिन वह न तो स्वयं और न ही उनका वकील पेश हुआ। इस पर डॉ. कादियान ने इस मामले में कल अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
|