मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उग्रवादी हमले में तीन रेलवे कर्मचारी मरे
असम के उत्तरी कछार जिले में सोमवार देर रात हारंगाजाओ रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध दिमासा उग्रवादियों के ग्रेनेड हमले में रेलवे के तीन कर्मचारी मारे गए।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रेलवे स्टेशन पर उग्रवादियों के इस हमले में चार अन्य रेलवे कर्मचारी घायल भी हो गए।

उत्तरी कछार हिल स्वायत्त जिला परिषद मुख्यालय हाफलोंग से स्टेशन लगभग 22 किलोमीटर दूर है। सूत्रों ने बताया कि सेना और पुलिस के जवान मौके पर रवाना हो गए हैं।
और भी
एंजियोप्लास्टी हुई और आसान
लश्कर का आतंकवादी हिरासत से फरार
आटोप्सी करने वाला डॉक्टर निलंबित
स्कारलेट की माँ को मिला पुलिस संरक्षण
हैदराबाद जा रहा विमान मुंबई उतरा
एएनआई न्यूज एजेंसी के पत्रकार की हत्या