मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
स्कारलेट की माँ को मिला पुलिस संरक्षण
मृत पाई 15 वर्षीब्रिटिश किशोरी स्कारलेट एडन किलिंग की माँ फियोना मेकियोन को पुलिस संरक्षण मिल गया, जिन्होंने नशीली दवाओं का व्यापार करने वाले गिरोह से अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी।

पुलिस अधीक्षक बोस्को जॉर्ज ने बताया कि हमने उन्हें पुलिस संरक्षण मुहैया करा दिया है, क्योंकि उन्होंने हमें लिखित में यह अवगत कराया था कि उन्हें नशीली दवाओं का व्यापार करने वाले गिरोह से जान का खतरा है।

मामला सीबीआई को सौंपा जा सकता है : स्कारलेट की मौत के मामले में पुलिस की विश्वसनीयता को लेकर बढ़ रहे दबाव के बीच गोवा सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंपे जाने की संभावना पर गंभीरता से विचार किया।

उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि कुछ ही दिनों के भीतर यह मामला सीबीआई को सौंपा जा सकता है तथा इसकी औपचारिकताओं को अंजाम दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री दिगंबर कामत मामले को सीबीआई को सौंपे जाने की राज्य विधानसभा में घोषणा कर सकते है, जिसका सत्र इन दिनों चल रहा है।
और भी
हैदराबाद जा रहा विमान मुंबई उतरा
एएनआई न्यूज एजेंसी के पत्रकार की हत्या
नक्सली हमले में दो पुलिसकर्मी जख्‍मी
नशीली दवा पिलाकर नाबालिग से बलात्कार
कर्नाटक में भारी बारिश से सात मरे
देह व्यापार मामलों में अनूठा प्रयास