मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हैदराबाद जा रहा विमान मुंबई उतरा
एम्सटर्डम से रवाना हुई डच विमानवाहक केएलएम एयरलाइंस की विमानसेवा हैदराबाद के शम्साबाद स्थित नवनिर्मित राजीव गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बजाय मुंबई हवाई अड्डे पर उतर गई, जिसके चलते यात्रियों में भ्रम फैल गया और यात्रियों के स्वागत के लिए आए परिजनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि केएलएम के पायलट हवाई अड्डा नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों के निर्देशों का पालन कर नहीं कर सके और वे यहाँ हवाई अड्डे पर नहीं उतरे। इसके बजाय वे मुंबई हवाई अड्डे पर जा उतरे।

यह गलती कल तब हुई जब नए हवाई अड्डे पर उतरने संबंधी एटीसी के निर्देश को पायलट समझ नहीं पाए। यह निर्देश विमानन मंत्रालय द्वारा सभी विमान सेवाओं को जारी किए जा चुके थे। इसके अलावा पायलट नए रन-वे के बारे में वाकिफ नहीं था और वह विमान को दिल्ली हवाई अड्डे ले गया, जहाँ उसे विमान उतारने की इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद यह विमान मुंबई आ गया।

चूँकि यह जानकारी यात्रियों के परिजनों को नहीं दी गई थी, इसलिए वे इस दौरान खासे परेशान हुए। हवाई अड्डा सूत्रों ने कहा कि रविवार को तड़के पौने दो बजे 230 यात्रियों के साथ आ रहे विमान को हैदराबाद हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन संचार संबंधी गड़बड़ी के कारण यह यहाँ नहीं उतर सका।
और भी
एएनआई न्यूज एजेंसी के पत्रकार की हत्या
नक्सली हमले में दो पुलिसकर्मी जख्‍मी
नशीली दवा पिलाकर नाबालिग से बलात्कार
कर्नाटक में भारी बारिश से सात मरे
देह व्यापार मामलों में अनूठा प्रयास
चित्तौड़ में कर्फ्यू जारी, 42 गिरफ्तार