मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नक्सली हमले में दो पुलिसकर्मी जख्‍मी
छत्तीसगढ़ में काँकेर जिले के बाँदे थाना क्षेत्र के ग्राम सितरम में रविवार को आयोजित मेले से लौटते समय कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य कर्मचारियों पर बारूदी सुरंग से किए गए विस्फोट में दो पुलिस जवान घायल हो गए।

काँकेर कलेक्टर केआर पिसदा ने सोमवर को बताया कि पुलिस अधीक्षक रतनलाल डाँगी और 80-90 कर्मचारी 12 वाहनों में सवार होकर मेले के लिए ग्राम सितरम गए थे। जब वे कल शाम वापस लौट रहे थे तब पढ़मपल्ली के पास नक्सलियों ने बारूदी सुरंग से उनके काफिले पर विस्फोट किया इससे दो पुलिस जवान घायल हो गए। इनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

पुलिस अधीक्षक रतनलाल डाँगी ने बताया कि विस्फोट के बाद पुलिस बल ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सुरक्षा घेरे में ले लिया और फायरिंग की जिससे नक्सली भाग गए।
और भी
नशीली दवा पिलाकर नाबालिग से बलात्कार
कर्नाटक में भारी बारिश से सात मरे
देह व्यापार मामलों में अनूठा प्रयास
चित्तौड़ में कर्फ्यू जारी, 42 गिरफ्तार
बॉलीवुड बालाओं पर आइटम गर्ल का नशा
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फाँसी लगाई