मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नशीली दवा पिलाकर नाबालिग से बलात्कार
इंदौर में नशीली दवा पिलाकर नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर की पत्रकार कॉलोनी में राजू यादव नाम के युवक ने 21 मार्च को 14 साल की राधा (बदला हुआ नाम) को दिनदहाड़े धमकाकर अपने साथ मोटरसाइकिल पर बिठाया और एक फ्लैट में ले गया। वहाँ उसने लड़की को जबरन नशीली दवा पिला दी और उससे दुष्कर्म किया।

सूत्रों के मुताबिक यादव ने दो दिन तक लड़की को फ्लैट में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। लड़की कल रात किसी तरह उसके चंगुल से आजाद हो सकी।

पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर यादव के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
और भी
कर्नाटक में भारी बारिश से सात मरे
देह व्यापार मामलों में अनूठा प्रयास
चित्तौड़ में कर्फ्यू जारी, 42 गिरफ्तार
बॉलीवुड बालाओं पर आइटम गर्ल का नशा
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फाँसी लगाई
बच्चे की शादी कुतिया से!