मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कर्नाटक में भारी बारिश से सात मरे
कर्नाटक के उत्तरी जिलों में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश से सात लोगों की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर खेत में खड़ी फसलें तबाह हो गई हैं।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि गुलबर्ग, बीजापुर और राज्य के कई हिस्सों में चार महिलाओं समेत सात व्यक्तियों की मौत हो गई है।

भारी बारिश के कारण ज्वार, धान, कॉफी और केले की फसलें तबाह हो गई हैं। गुलबर्ग में राज्य के कई मुख्य मार्गों को नुकसान पहुँचा है और बहुत से घरों में पानी भर गया है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है और मछुआरों को भी समुद में नहीं जाने की सलाह दी है।
और भी
देह व्यापार मामलों में अनूठा प्रयास
चितौड़गढ़ में कर्फ्यू तीसरे दिन भी जारी
बॉलीवुड बालाओं पर आइटम गर्ल का नशा
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फाँसी लगाई
बच्चे की शादी कुतिया से!
22 करोड़ की हेरोइन जब्त