मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बॉलीवुड बालाओं पर आइटम गर्ल का नशा
पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड बालाओं पर 'आइटम गर्ल' बनने का नशा चढ़ा हुआ है। वजह यह है कि वे आइटम सांग के जरिये जो ख्याति रातोरात बटोरती हैं, वह प्रसिद्ध‍ि उन्हें पूरी फिल्म में अदाकारी करते हुए नहीं मिलती। आइटम गर्ल के जरिये ख्याति बटोरने का सबसे ताजा उदाहरण राखी सावंत हैं, जिनसे पूरा देश परिचित है।

आइटम गर्ल बनने की राह पर प्रीति जिंटा, शिल्पा शेट्‍टी और सेलिना जेटली भी चल पड़ी हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में मोहाली की फ्रेंचाइजी प्रीति ‍जिंटा की पहचान फिल्मों से है और एक बार फिर उन्हें बॉलीवुड याद आया है।

प्रीति जिंटा 'मैं और मिसेस खुराना' फिल्म में आइटम सांग पेश करने जा रही हैं। यह पहला मौका होगा जब प्रीति जैसी हरदिल अजीज अभिनेत्री भी आइटम गर्ल के रूप में दर्शकों के सामने आएँगी।

शिल्पा शेट्‍टी भी अपनी पतली कमर के साथ फिल्म 'दोस्ताना' में अभिषेक बच्चन और करण जोहर के साथ आइटम सांग करेंगी।

शिल्पा ने कहा कि मैं इस तरह के काम के लिए ही बनी हूँ। अभिषेक और करण जैसी बेहतरीन टीम मुझे और कहाँ मिलेगी। मुझे खुशी है कि फिल्म के इस आइटम सांग का मैं हिस्सा हूँ।

उधर, सेलिना जेटली भी फिल्मों के साथ स्टेज पर आइटम सांग करती नजर आ रही हैं। रविवार की रात गुड़गाँव के स्टेडियम में क्रिकेटप्रेमी दर्शकों ने इंडियन क्रिकेट लीग के मैच के साथ-साथ सेलिना के मदमस्त करने वाले नृत्य का भी लुल्फ उठाया।
और भी
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फाँसी लगाई
बच्चे की शादी कुतिया से!
22 करोड़ की हेरोइन जब्त
मराठी अभिनेता गणपति पाटिल का निधन
स्कारलेट की माँ हाईकोर्ट जाएगी
300 साल पुराना पुस्तकालय फिर खुलेगा