राजस्व खुफिया निदेशालय ने रविवार को जालंधर के एक युवक के पास से 22 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की। युवक अपने को अकाली दल का नेता बता रहा है।
निदेशालय के अधिकारियों ने राजसांसी हवाई अड्डे जा रही एक कार को रोका और 46 पैकेट हेरोइन बरामद की, जो सूटकेस में रखे लेडीज सूट में छिपाई गई थी।
अधिकारियों ने कहा कि हेरोइन का वजन 22 किलोग्राम है। उन्होंने कहा कि अकाली दल नेता होने का दावा करने वाले कार मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
|