अनेक मराठी फिल्मों में नाच्या (नर्तक) का किरदार निभाने वाले कलाकार गणपति पाटिल का रविवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार थे।
पाटिल के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका निधन उनके आवास पर हुआ। शाम को उनका अंतिम संस्कार पंचगंगा नदी के किनारे पर किया गया। पाँच दशकों के अपने करियर में पाटिल ने करीब 200 फिल्मों में काम किया। उन्होंने पहली बार 14 साल की उम्र में फिल्म बाल धुक में काम किया था। 2006 में अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडल द्वारा उन्हें चित्रभूषण पुरस्कार दिया गया।
उन्होंने अंतिम बार फिल्म 'मुख्यमंत्री गणप्या गावड़े' में काम किया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने पाटिल को महान कलाकार कहते हुए श्रद्धांजलि दी है।
|