मौत का शिकार हुई ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट की माँ फियोना मैकओन ने पुलिस द्वारा मामले में कथित लीपापोती किए जाने की जाँच की माँग के साथ उच्च न्यायालय की शरण में जाने का फैसला किया है।
फियोना के वकील विक्रम वर्मा ने बताया चूँकि सभी कार्यकारी विकल्प समाप्त हो चुके हैं और यह बात अब जाहिर है कि स्कारलेट की हत्या की गई थी, इसलिए उन्होंने उच्च न्यायालय जाने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि वह अपनी सुरक्षा और स्कारलेट हत्या मामले में पुलिस द्वारा लगातार की जा रही लीपापोती में हस्तक्षेप के लिए उच्च न्यायालय जाने के विकल्प पर विचार कर रही हैं।
वर्मा ने कहा कि पीड़ित का परिवार बुधवार या गुरुवार को उच्च न्यायालय में इस संबंध में याचिका दायर कर सकता है।
|