जिले में होली के हुड़दग के दौरान दो महिलाओं सहित तीन लोगों विभिन्न वारदातों में मारे गए तथा 60 से अधिक घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार शनिवार को ग्राम जड़ोदा में होली के हुडदंग में कुछ लोग घर में घुस गए तथा मना करने पर एक महिला शिमला की पीट-पीटकर हत्या कर दी तथा उसके पति योगराज एवं लड़की कु. गुड्डन को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरी घटना ग्राम माहिपापुर में घटी जहाँ एक महिला शकुंतला (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह एक दारोगा की पत्नी बताई गई है, जिसका पति दूसरे जिले में तैनात है। पुलिस ने कई लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
ग्राम केरट में एक होटल में होली के हुड़दंग के दौरान एक नौकर बलेकार (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश आरम्भ कर दी है। हमलावरों ने एक ढाबा में हुड़दंग किया और मना करने पर नौकर की हत्या कर दी। इस बीच जिले के धोलरी जफरपुर बरवाला पलड़ी कुकड़ा आदि गाँव में हुड़दंग के दौरान संघर्ष में 60 से अधिक लोग घायल हो गए।
|