मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इंदौर में खून की होली
नकाबपोश तिकड़ी ने मचाया कोहराम
इंदौर में शनिवार रात जब ज्यादातर लोग रंगों का त्योहार मनाकर थकान मिटाने की कोशिश कर रहे थे शहर की सड़कों पर तीन नकाबपोश लुटेरों ने खूब कोहराम मचाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नकाबपोश तिकड़ी ने अलग-अलग इलाकों में कम से कम चार लोगों को अपना शिकार बनाया। इनमें से दो दम तोड़ चुके है।

सूत्रों ने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार इन बदमाशों ने शहर के भंवरकुआँ थाने के पास कल रात 11:30 बजे के आस-पास एक महिला के गले से चेन खींचने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर इन्होंने उसे चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया। कांताबाई नाम की यह महिला अपने पति के साथ टहलने निकली थी और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

इसके बाद नकाबपोश तिकड़ी ने महाराजा याशवंत राव अस्पताल के पास एक किशोर पर अचानक चाकू से हमला कर दिया, जो अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था।

सूत्रों ने बताया कि किशोर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त आर एनटी मार्ग इलाके में रहने वाले मोहम्मद जमीर (16) के रूप में हुई है।
और भी
मुंबई में चार उत्तर भारतीयों की पिटाई
भाजपा तेलंगाना की माँग के पक्ष में-स्वराज
राजनीतिक अस्पृश्यता में विश्वास नहीं-शत्रुघ्न
तमिलनाडु के मंत्री अस्पताल में भर्ती
कोएना मित्रा हॉलीवुड फिल्म में काम करेंगी
सड़क दुर्घटना में 10 की मौत