मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुंबई में चार उत्तर भारतीयों की पिटाई
मुंबई के उत्तर-पश्चिमी उपनगरीय इलाके में होली उत्सव के बाद चार उत्तर भारतीय लोगों के साथ करीब एक दर्जन लोगों ने कथित रूप से मारपीट की।

सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फौरी तौर पर यह पता नहीं चल पाया कि मारपीट करने वाले लोग महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सदस्य थे या नहीं। यह हादसा बीती रात हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया शिकायत के मुताबिक 8-10 लोगों ने पीड़ितों से पूछा कि वे कहाँ के रहने वाले हैं। पीड़ितों ने जब बताया कि वे बिहारी हैं तो लोगों ने उन्हें डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में दंगे का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में एक राहगीर भी घायल हो गया। घटना के संबंध में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
और भी
भाजपा तेलंगाना की माँग के पक्ष में-स्वराज
राजनीतिक अस्पृश्यता में विश्वास नहीं-शत्रुघ्न
तमिलनाडु के मंत्री अस्पताल में भर्ती
कोएना मित्रा हॉलीवुड फिल्म में काम करेंगी
सड़क दुर्घटना में 10 की मौत
अमिताभ बच्चन ने चुप्पी तोड़ी