मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भाजपा तेलंगाना की माँग के पक्ष में-स्वराज
भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने आज कहा कि उनकी पार्टी छोटे राज्यों की पक्षधर है इसलिए वह पृथक तेलंगाना राज्य की माँग का समर्थन करती है।

सिरसिला रवाना होने से पहले यहाँ संवाददाताओं से चर्चा में सुषमा ने कहा कि पार्टी ने आंध्रप्रदेश में तेलंगाना को पृथक राज्य का दर्जा दिए जाने की माँग को लेकर अपना आंदोलन तेज कर दिया है और वह इस माँग को पूरा कराने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।

करीमनगर जिले में वे स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने गई हैं। उन्होंने कहा यह पार्टी की कोई नई माँग नहीं है और वह पिछड़े तेलंगाना क्षेत्र को पृथक राज्य का दर्जा दिलाने के प्रस्ताव को पहले ही पारित कर चुकी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह मसला राज्यसभा में पाँच बार उठाया है क्योंकि वे इस माँग की समर्थक हैं।
और भी
राजनीतिक अस्पृश्यता में विश्वास नहीं-शत्रुघ्न
तमिलनाडु के मंत्री अस्पताल में भर्ती
कोएना मित्रा हॉलीवुड फिल्म में काम करेंगी
सड़क दुर्घटना में 10 की मौत
देश का संविधान सबसे ऊपर-अमिताभ
लश्कर कमांडर ढेर, चार जवान शहीद