मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सड़क दुर्घटना में 10 की मौत
राजस्थान में कोटा जिले के सीमल्या थाना क्षेत्र में आज एक डम्पर के पलट जाने से आठ लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सीमल्या से सारोला गाँव में धार्मिक पूजा के लिए एक डम्पर में सवार होकर बंजारा समाज के लोग रवाना हुए थे। सीमल्या में पेट्रोल पंप के पास कोटा-बाराँ मार्ग पर डम्पर असंतुलित होकर पलट गया।

पुलिस ने आठ लोगों के मरने की पुष्टि की है। सभी मृतक सीमल्या के रहने वाले हैं। दुर्घटना में कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें कोटा लाकर एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि सभी मृतकों और घायलों को राजकीय नियमानुसार आर्थिक मदद दी जाएगी।

जीप एवं टैम्पो की भिड़ंत : समस्तीपुर बिहार के समस्तीपुर जिले में कल शाम अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई तथा दस अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के मुसरीघरारी थाना के फतेहपुर गाँव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर कल शाम जीप एवं टैम्पो के बीच टक्कर में ब्रजेश कुमार चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई तथा दस अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि एक अन्य घटना में जिले के कल्याणपुर थाना के बीरसिंगपुर गाँव के निकट मोटरसाइकिल सवार बलिराम राय की बिजली के पोल से टकरा जाने के कारण मौत हो गई। मृतक अपने घर महम्मदा बीरसिंगपुर से समस्तीपुर शहर जा रहा था तभी यह घटना हुई।
और भी
देश का संविधान सबसे ऊपर-अमिताभ
लश्कर कमांडर ढेर, चार जवान शहीद
चितौड़गढ़ में कर्फ्यू जारी
तेलगी की संपत्ति 26 को होगी नीलाम
संवाद लेखक प्रसन्ना कुमार नहीं रहे
धर्मेन्द्र ने मतदाताओं के बीच होली मनाई