मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमिताभ बच्चन ने चुप्पी तोड़ी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की पूर्व में उन पर की गई टिप्पणी पर रविवार को चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इस तरह के बयानों को उतनी तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए।

गौरतलब है कि राज ठाकरे ने अमिताभ पर अपनी टिप्पणी में कहा था कि उन्होंने मुंबई से ज्यादा उत्तरप्रदेश के लिए काम किया है।

बच्चन ने एक स्थानीय समाचार-पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा कि बेतरतीब आरोपों पर उस तरह का ध्यान देने की जरूरत नहीं है, जैसा आप मुझसे उम्मीद करते हैं। अभिताभ से यह पूछा गया था कि कुछ समय पहले राज ठाकरे की टिप्पणी के बाद उन पर और उनके परिवार पर इसका क्या प्रभाव पड़ा था।

उन्होंने कहा कि भारत एक स्वतंत्र देश है और हर किसी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। देश का कानून और संविधान सबसे सबसे ऊपर है।
और भी
लश्कर कमांडर ढेर, चार जवान शहीद
चितौड़गढ़ में कर्फ्यू जारी
तेलगी की संपत्ति 26 को होगी नीलाम
संवाद लेखक प्रसन्ना कुमार नहीं रहे
धर्मेन्द्र ने मतदाताओं के बीच होली मनाई
स्कारलेट की माँ ने पाँव पीछे खींचे