मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लश्कर कमांडर ढेर, चार जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नजदीक रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में भीषण मुठभेड़ में लश्कर-ए-तोइबा का एक स्वयंभू कमांडर मारा गया जबकि चार जवान शहीद हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह तलबल में हरवन-हजरतबल मार्ग पर स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त गश्ती दल पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया।

सूत्रों के मुताबिक मुताबिक भीषण गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान और तीन पुलिसकर्मी मारे गए जबकि एक सब इंस्पेक्टर सहित दो अन्य लोग जख्मी हो गए।

मारे गए आतंकवादी की पहचान फैसल के रूप में की गई है। वह पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर का स्वयंभू कमांडर था। फैसल के अन्य साथी घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घायल आतंकवादी घटनास्थल से भागने में सफल हो गए। फरार आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ा गया है।
और भी
चितौड़गढ़ में कर्फ्यू जारी
तेलगी की संपत्ति 26 को होगी नीलाम
संवाद लेखक प्रसन्ना कुमार नहीं रहे
धर्मेन्द्र ने मतदाताओं के बीच होली मनाई
स्कारलेट की माँ ने पाँव पीछे खींचे
बारूदी सुरंग ‍निष्क्रिय, हादसा टला