मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चितौड़गढ़ में कर्फ्यू जारी
राजस्थान के चितौड़गढ़ शहर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़पों के बाद लगाया गया अनिश्चितकालीन कर्फ्यू पुराने में शहर में जारी है। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई गई है।

कल पुराने शहर के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों सदर बाजार, कपड़ा बाजार, ढूँचा बाजार, चन्दनपुरा, लोहार मौहल्ला, प्रजापत मार्किट, गोल प्याउ, राणा सांगा बाजार आदि क्षेत्रों में भारी आगजनी, तोड़फोड़ एवं पथराव के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। आज सुबह पुलिस महानिदेशक ने हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद बताया कि शनिवार को उपद्रवियों ने 23 दुकानें व 14 गुमटियों को जला दिया था।

इन घटनाओं के संबंध में कोतवाली में तीन मुकदमें दर्ज किए गए है व तीस लोगों को गिरफ्तार किया गया। पथराव एवं आपसी झड़पों में घायलों की कोई अधिकृत सूचना नहीं है वही करीब दो दर्जन वाहनों को फूँक दिए जाने की भी पुष्टि नहीं की गई है।

कल रात स्टेशन स्थित कृषि उपज मण्डी में पाँच दुकानों को आग लगा दी गई और कीरखेड़ा क्षेत्रों में दो दुकानें जलाने के साथ ही एक टेम्पों व आटो रिक्शा में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने सम्पूर्ण क्षेत्र में आठ कम्पनियाँ तैनात की गई है। रात्रि को ही गृहमंत्री गुलाब चन्द्र कटारिया ने भी यहाँ सर्किट हाउस में अधिकारियों से स्थिति पर चर्चा की।
और भी
तेलगी की संपत्ति 26 को होगी नीलाम
संवाद लेखक प्रसन्ना कुमार नहीं रहे
धर्मेन्द्र ने मतदाताओं के बीच होली मनाई
फियोना की लड़ाई मादक द्रव्यों के खिलाफ
बारूदी सुरंग ‍निष्क्रिय, हादसा टला
पाक नागरिक की रहस्यमय मौत