मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
संवाद लेखक प्रसन्ना कुमार नहीं रहे
प्रसिद्ध फिल्म संवाद लेखक प्रसन्ना कुमार का लंबी बीमारी के बाद आज चेन्नई स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। 49 वर्षीय प्रसन्ना कुछ समय से लीवर रोग से पीड़ित थे। उनका निधन मीलापुर स्थित उनके निवास पर हुआ।

लगभग 100 फिल्मों के संवाद लिखने वाले प्रसन्ना ने अपना फिल्मी करियर वर्ष 1980 की शुरूआत में 'पलाईवाना सोलाई' फिल्म से शुरू किया था। उन्होंने क्रीडम, रन, यूथ, शाहजहाँ, थुलाधा मनामुम थुलूम और पेन्निन मनाधई थोट्टू जैसी लोकप्रिय फिल्मों के संवाद लिखे।

वे प्रख्यात हास्य कलाकार विवेक के घनिष्ठ मित्र थे और उन्होंने उनके लिए 50 से अधिक फिल्मों में संवाद लिखे। विवेक सहित अनेक फिल्म कलाकारों ने श्री प्रसन्ना के घर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
और भी
धर्मेन्द्र ने मतदाताओं के बीच होली मनाई
फियोना की लड़ाई मादक द्रव्यों के खिलाफ
बारूदी सुरंग ‍निष्क्रिय, हादसा टला
पाक नागरिक की रहस्यमय मौत
सोहा अली को कारण बताओ नोटिस
मथुरा में सतर्कता बढ़ी