अभिनेता और बीकानेर के सांसद धर्मेन्द्र मतदाताओं के साथ होली खेलने बीकानेर पहुँचे और उन्होंने जमकर होली खेली। धर्मेन्द्र ने होली खेलते हुए मतदाताओं से फिल्म शोले के गीत की पंक्तियाँ गाते हुए कहा 'गिले-शिकवे भूलकर दोस्तों दुश्मन भी गले मिल जाते हैं।'
धर्मेन्द्र ने कहा कि होली का त्योहार ऐसा है, जहाँ हम तमाम पुरानी बातों को भूलकर एक हो जाते हैं। मुझे उम्मीद है कि राज्य में खुशहाली आएगी।
|