थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम खुदगस में एक झोलाछाप डाक्टर के इलाज के कारण एक पाकिस्तानी नागरिक मनसब अली की मृत्यु हो गई तथा उसके चार भारतीय रिश्तेदारों की हालत गम्भीर होने पर उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
जिला मुख्यालय पर मिली सूचना के अनुसार पाक नागरिक मनसब गत 6 मार्च 2008 को भारत आया था। उसका 5 अप्रैल तक का वीजा वेध था। कल अचानक उसकी तबियत बिगड़ने पर एक झोलाछाप डाक्टर को दिखाया गया। उसकी दवा से उसकी हालत और बिगड़ गई तथा उसकी मृत्यु हो गई। बाद में पाक नागरिक को सुपर्देखाक कर दिया गया।
बताया जाता है कि मनसब और उसके भारतीय रिश्तेदारों ने विषाक्त भोजन कर लिया था, जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई। इलाज के दौरान मनसब की मौत हो गई जबकि बाकी चार को अस्पताल ले जाया गया।
|