मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सोहा अली को कारण बताओ नोटिस
अभिनेत्री सोहा अली खान को शुक्रवार को एक नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है कि उन्होंने नाबालिग होते हुए भी कथित रूप से गन लाइसेंस कैसे हासिल किया और क्यों न शस्त्र अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए इसे रद्द कर दिया जाए।

सोहा से इस बात का भी जवाब माँगा गया है कि उनके पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी ने कथित रूप से काले हिरण के शिकार मामले में इस गन का दुरुपयोग किया। काले हिरण के शिकार के मामले में पटौदी के खिलाफ हरियाणा के झज्जर जिले में 2005 में मामला दर्ज किया गया था।

गुड़गाँव जिला प्रशासन ने भी झज्जर पुलिस की जाँच रिपोर्ट मिलने के बाद सोहा सुल्तान के नाम से नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब माँगा है। प्रशासन ने भी शस्त्र लाइसेंस की कुछ मूल फाइलों के गायब होने की अलग से जाँच के आदेश दिए हैं।

उपायुक्त राकेश गुप्ता ने बताया कि सोहा को पाँच नवंबर 1996 को हथियार लाइसेंस जारी किया गया था, जिस समय वह 18 साल से कुछ ही अधिक थीं, जबकि इसके लिए पात्रता मानदंड 21 वर्ष है।
और भी
मथुरा में सतर्कता बढ़ी
तसलीमा नसरीन अस्पताल में
हथगोला फटने से दो बच्चों की मौत
स्कारलेट की जाँच में नशे की पुष्टि
कोई रंग नहीं लगाता फिर भी...
चीन पर दुनिया के दबाव की जरूरत