मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
स्कारलेट की जाँच में नशे की पुष्टि
गोवा के प्रसिद्ध अंजुना तट पर मृत पाई गई ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट के शव की विसरा रिपोर्ट में यह बात उभरकर सामने आई है कि उसने मादक पदार्थ और अल्कोहल का सेवन किया था।

पुलिस ने हालाँकि यह भी कहा है कि इस रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख नहीं है कि स्कारलेट की मौत मादक पदार्थ के अधिक सेवन से हुई।

ब्रिटिश नागरिक स्कारलेट (15) गोवा के अंजुना तट पर 18 फरवरी को मृत पाई गई थी। मामले की पुलिस जाँच में यह खुलासा किया गया था कि उसे मादक पदार्थ की अधिक मात्रा दी गई और फिर उससे बलात्कार किया गया तथा बाद में उसे समुद्र तट पर ही मरने के लिए छोड़ दिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक किशन कुमार ने बताया कि इस रिपोर्ट में इस बात का पता चलता है कि उसके शरीर में कोकीन और मादक पदार्थ की पुष्टि हुई है।
और भी
कोई रंग नहीं लगाता फिर भी...
चीन पर दुनिया के दबाव की जरूरत
सैनिक युद्धाभ्यास में 3 सैनिकों की मौत
सही तरीके से रीमिक्स बनाने की जरूरत
मथुरा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
पूर्व पुलिस महानिदेशक के निलंबन पर रोक