मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मथुरा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोसीकलाँ क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में बीती रात पुलिस ने तीन युवतियों व पाँच युवकों को अवैध देह व्यापार में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस कांड का खुलासा अचानक ही हुआ क्योंकि पुलिस के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं थी कि अमुक गेस्ट हाउस में इस प्रकार का अनैतिक कार्य होता था।

लेकिन बुधवार को जब कुछ बदमाशों का पीछा करने के दौरान एक बदमाश कार में बैठकर भाग गया तो पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पूरे राजमार्ग पर जाल बिछा दिया और सभी ढाबों व होटलों की चेकिंग शुरू कर दी।

इसी दौरान एक गेस्ट हाउस की गतिविधियाँ संदिग्ध मिलीं। उसका प्रबंधक भी कोई सीधा जवाब नहीं दे सका और तलाशी में दो कमरों में से तीन युवतियाँ व पाँच युवक संदिग्ध स्थिति में मिले।
और भी
पूर्व पुलिस महानिदेशक के निलंबन पर रोक
जटवारी व फालैन की रोमांचक होली
होली पर होगी पुलिस की अग्निपरीक्षा
सरकारी बंगले में हुआ फैशन शो
2.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद
सेवानिवृत्ति के बाद भी दे रहे हैं सेवाएँ