मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरकारी बंगले में हुआ फैशन शो
आईएएस अधिकारी अंसारी पर गिरी गाज, बंगला भी छिना
अपने सरकारी बंगले कदुरुपयोकरतहुवहाँ फैशन परेड करानवालवरिष्आईएएस अधिकारी अनीस अंसारी को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) पद से हटा दिया गया है। यहनहीं, उनसबंगलछीलियगयै, जहाफैशकरायगयथा

फैशन शो की फोटो गैलेरी
मुख्यमंत्री द्वारा देर रात लिए गए फैसले में अंसारजगआरके मित्तल को नया एपीसी बना दिया गया। अंसारी को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया है।

WD
विवाद बुधवार दोपहर को आयोजित अस्मा हुसैन के फैशन शो को लेकर शुरू हुआ। अस्मा हुसैन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनीस अंसारी की पत्नी हैं। उनका राजधानी में एक फैशन इंस्टीट्यूट है, लेकिन फैशन शो के लिए उन्होंने 4, विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित अपने शौहर का सरकारी बंगला चुना।

आयोजन में अंसारी स्वयं मौजूद थे। अस्मा का डिजाइन किया गया स्प्रिंग कलेक्शन बहुत जल्द देशभर के हाई स्टाइल फैशन स्टोर्स और बुटीक्स में बिकेगा।

फैशन शो खत्म होते ही इस आयोजन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए। कई आईएएस अफसरों ने सरकारी आवास में फैशन शो के आयोजन पर एतराज जताया। प्रदेश में यह पहला मौका था जब किसी सरकारी बंगले में फैशन शो हुआ।

उल्लेखनीय है कि आईएएस अनीस अंसारी की पत्नी उदारवादी मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करती हैं। अनीस अंसारी जिस भी सरकारी विभाग में पदस्थ रहे, उन्होंने अपनी पत्नी के इंस्टीट्यूट को सरकारी योजनाओं का जमकर लाभ पहुँचाया।

उन्होंने नियोजन विभाग, अल्पसंख्यक निगम, महिला कल्याण सहित अनेक सरकारी विभागों से अपनी पत्नी की संस्था को लाभ दिलवाया। अब अनेक संगठन इस संस्था को दिए गए सरकारी धन की जाँच कराए जाने की माँग कर रहे हैं।

सरकारी बंगले में फैशन शो की सूचना जैसे ही मुख्यमंत्री आवास तक पहुँची, मुख्यमंत्री ने देर रात अफसरों को बंगले पर तलब कर लिया।

माना गया कि व्यापारिक हितों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी बंगले में फैशन शो का आयोजन अनुचित है। आला अफसरों के साथ विचार- विमर्श के बाद मुख्यमंत्री ने अंसारी को उनके पद से हटाने का फैसला किया। सात दिन के अंदर उनसे स्पष्टीकरण माँगा गया है। अंसारी फिलहाल नियुक्ति विभाग से संबद्ध रहेंगे।

बड़े अफसरों की बीवियाँ भी मौजूद : कृषि उत्पादन आयुक्त के सरकारी बंगले पर फैशन शो का रंगारंग कार्यक्रम बुधवार दोपहर शुरू हुआ। गुलाबी और सफेद लेसगाउन पहने, हाथों में छाता लिए मॉडल रैंप पर उतरीं।

मधुर संगीत के बीच खूबसूरत बंगले के फूलों से भरे लॉन में आयोजित इस फैशन शो को देखने के लिए कई आला अफसरों की पत्नियाऔर तमाम वरिष्ठ महिला अधिकारी मौजूद थीं। जूस और कोल्ड्रिंक की चुस्कियों के बीच दर्शकों ने रैंप पर मचलती मॉडलों को खूब सराहा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव की पत्नी मुख्य अतिथि थीं। निर्णायकों की भूमिका सरिता मिश्र, ममता वर्मा और स्वप्ना राय ने निभाई।

विक्टोरियन गार्डन पार्टी पर आधारित इस फैशन शो की थीम में सभी महिलाएँ गुलाबी रंग के कपड़ों में नजर आईं, क्योंकि ड्रेस कोड गुलाबी था। आईएएस अधिकारी आराधना शुक्ला भी गुलाबी रंग में रंगी थीं। निदेशक (डाक) आभासिंह भी गुलाबी साड़ी में नजर आ रही थीं।
और भी
2.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद
मायावती ने चलाया चाबुक
हेमलता लावानम नहीं रहीं
बाबरी मस्जिद मामले की सुनवाई एक अप्रैल को
सरबजीत की फाँसी टलने से खुश हूँ-सुखप्रीत
जगदीश गाँधी होगे विशेष अतिथि