मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरबजीत की फाँसी टलने से खुश हूँ-सुखप्रीत
सरबजीत सिंह की पत्नी सुखप्रीत कौर ने बुधवार रात कहा कि यह भारत सरकार पर निर्भर करता है कि वह उनके पति की रिहाई के लिए कैसे पाकिस्तान के साथ तौर-तरीके तय करती है।

सुखप्रीत कौर ने कहा- मेरा परिवार और मैं खुश हूँ कि पाकिस्तानी सरकार ने मेरे पति की फाँसी की तारीख एक माह के लिए टाल दी। अब यह भारत सरकार पर निर्भर करता है कि वह सरबजीत को वापस भारत लाने के लिए क्या सर्वोत्तम कोशिश करती है।

वे अपने पहले के बयान को स्पष्ट कर रही थीं, जिसमें कहा गया था कि उनके पति की आजादी भारतीय जेल से किसी आतंकवादी की रिहाई के बदले नहीं होनी चाहिए। सुखप्रीत ने कहा कि जब उन्होंने पहला वाला बयान दिया तब वे बेहद भावुक हो गई थीं।
और भी
जगदीश गाँधी होगे विशेष अतिथि
राहुल होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री!
श्रीनगर में विस्फोट, एक मृत, 20 जख्‍मी
ज्योतिष से गंभीर रोगों का इलाज
डोडा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़
मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर