मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डोडा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़
सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के ठिकाने का पता लगाकर 10 किलो आरडीएक्स सहित बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किया।

सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर 10वीं राष्ट्रीय राइफल के जवानों ने पर्वतीय जिले के पद्रोतो क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और एक प्राकृतिक गुफा के आकार वाला ठिकाना खोज निकाला, जहाँ पर विस्फोटक छिपाकर रखा गया था।

यहाँ से बरामद किए गए विस्फोटकों में 10 किलो आरडीएक्स, एक अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर और एक ग्रेनेड शामिल है।
और भी
मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर
केरल में सड़क हादसों में 4000 की मौत
चंडीगढ़ सचिवालय में बम की अफवाह
मेघालय के मुख्यमंत्री लपांग का इस्तीफा
पाँच करोड़ की हेरोइन जब्त
मशहूर अदाकारा मधुबाला पर डाक टिकट