मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
केरल में सड़क हादसों में 4000 की मौत
केरल में पिछले साल अप्रैल से अभी तक सड़क दुर्घटनाओं में 4000 से अधिक लोग अपनी जान गँवा चुके हैं।

राज्य विधानसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में प्रदेश के गृहमंत्री के. बालकृष्णन ने बताया कि इस साल फरवरी तक सड़क दुर्घटनाओं में 4421 लोग मारे जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान दो पहिया वाहनों से 1537 जानें गई हैं, जबकि चार पहिया वाहनों से 892 जानें गई हैं। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों में 372 मृतकों की आयु 20 साल से कम उम्र की थी।

मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटना के पीछे मुख्य कारण बढ़ती वाहनों की संख्या, खस्ताहाल सड़कें और तेज गति से वाहन चलाना रहा है। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
और भी
चंडीगढ़ सचिवालय में बम की अफवाह
मेघालय के मुख्यमंत्री लपांग का इस्तीफा
पाँच करोड़ की हेरोइन जब्त
मशहूर अदाकारा मधुबाला पर डाक टिकट
मणिपुर में सात लोगों की हत्या
करे कोई, भरे कोई...