चंडीगढ़ सचिवालय में बुधवार को बम होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में सचिवालय को खाली कराया। सूत्रों के अनुसार पुलिस को किसी ने फोन पर बताया कि सेक्टर नौ स्थित सचिवालय में बम रखा गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन हरकत में आई।
सूत्रों ने बताया कि सचिवालय के कर्मचारियों से परिसर खाली करने को कहा गया और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई, लेकिन तलाशी में पुलिस को कहीं कोई बम नहीं मिला और सूचना अफवाह निकली।
|