मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डोनकूपर मेघालय के मुख्यमंत्री बने
बहुमत जुटाने में नाकाम लपांग के इस्तीफा
मेघालय में एक सप्ताह चली राजनीतिक उठापटक के बाद कांग्रेस की अगुवाई वाली लपांग सरकार के बुधवार को इस्तीफा देने के बाद यूडीपी नेता डोनकुपुर राय को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है।

बहुमत जुटाने में विफल रहने के बाद सदन में बहुमत सिद्ध करने से पहले ही लपांग ने आज इस्तीफा दे दिया। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राय मेघालय प्रगतिशील गठबंधन (एमपीए) के अन्य विधायकों के साथ राज्यपाल एसएस सिद्धू से मिले और उन्हें नई सरकार का नेतृत्व करने के लिए पत्र प्रदान किया गया।

इससे पूर्व अटकलों को विराम देते हुए लपांग ने आज बहुमत सिद्ध करने से आधा घंटे पहले इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस विधायक दल की एक बैठक के बाद लपांग ने कहा कि कांग्रेस आवश्यक बहुमत नहीं जुटा सकी इसलिए विधायल दल ने निर्णय लिया है कि मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए।
और भी
पाँच करोड़ की हेरोइन जब्त
मशहूर अदाकारा मधुबाला पर डाक टिकट
मणिपुर में सात लोगों की हत्या
करे कोई, भरे कोई...
मुठभेड़ में 17 नक्सली मार गिराए
सेल के प्रबंधक की गोली मारकर हत्या