मणिपुर में इंफाल के पश्चिम इलाके में मयंग थानाक्षेत्र के मयई में सोमवार रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इन सातों के हाथ बँधे हुए हैं। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि मारे गए सभी लोग गैर मणिपुरी हैं। इस बात की जाँच की जा रही है कि इन हत्याओं के लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं और उनका क्या उद्देश्य था।
|