मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेल के प्रबंधक की गोली मारकर हत्या
उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध जिले में नोएडा के सेक्टर 62 में भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) के एक प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने बताया कि परमाणु ऊर्जा निगम की बिल्डिंग के बाहर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने सेल के प्रोजेक्ट प्रबंधक आरके आनंद (45) को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के वक्त वे कार्यालय जा रहे थे। गौतम ने बताया कि मौके पर भीड़भाड़ नहीं होने की वजह से कोई चश्मदीद गवाह नहीं मिला है, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोलियाँ चलाई थीं।
और भी
मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर
आधी से ज्यादा कारें धुआँदार
प्लास्टिक के कचरे से बनेगी सड़क
जो लौट के फिर न आए...
मुंबई में आग से 9 मरे, 43 झुलसे
महँगाई के लिए केन्द्र जिम्मेदार-मायावती