मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हिजबुल जिला कमांडर मुठभेड़ में ढेर
प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का एक स्वयंभू कमांडर पुलवामा जिले में पुलिस और सेना के एक संयुक्त अभियान में मार गिराया गया।

पुलिस अधीक्षक आवंतिपुरा सरदार खान ने कहा कि मुठभेड़ में मारा गया हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष जिला कमांडर छोटा जहाँगीर पीडीपी नेता अब्दुल रहमान वीरी के भाई की हत्या में कथित तौर पर शामिल था। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों पर जवाबी हमले में वह मारा गया।

पुलिस ने घटनास्थल से दो एके राइफल एक पिस्तौल एक ग्रेनेड, दो राकेट प्रोजेक्टाइल गन और अन्य हथियार बरामद किया। खान ने कहा कि यह कमांडर अनंतनाग जिले में सक्रिय था और कई लोगों की हत्या में शामिल था।

इसके अलावा जहाँगीर 2006 में हमजापुरा और पंजपुरा में दो सुरंग धमाकों में भी शामिल था।
और भी
आधी से ज्यादा कारें धुआँदार
प्लास्टिक के कचरे से बनेगी सड़क
जो लौट के फिर न आए...
मुंबई में आग से 9 मरे, 43 झुलसे
महँगाई के लिए केन्द्र जिम्मेदार-मायावती
पत्नी-बच्ची को फूँकने वाला गिरफ्तार