भारत की वाणिज्यिक राजधानी के मध्य स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आज आग लगने की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 43 अन्य जख्मी हो गए।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भाइखला इलाके में स्थित रेटिवाला औद्योगिक क्षेत्र में आग दोपहर 3.30 मिनट पर आग लगी थी।
जेजे अस्पताल केपी सिंगारे ने बताया कि आग लगने की घटना में 43 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। दमकल अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया।
|