मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पत्नी-बच्ची को फूँकने वाला गिरफ्तार
इंदौर जिले में दहेज के लिए अपनी पत्नी और मासूम बेटी को आग के हवाले करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को धर दबोचा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह सनसनीखेज मामला जिले के गाँव खेडी सिहोद में तीन मार्च को सामने आया। वहाँ 28 वर्षीय संतोषबाई ओर उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी कुमकुम को एक मकान में बंद करके आग लगा दी गई थी।

सूत्रों ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद मृतक संतोषबाई के पति विष्णु गोंसाई को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके ससुर कैलाश और सास देवकन्या समेत तीन आरोपी फिलहाल फरार है। इनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी संतोषबाई को दहेज के लिए शादी के बाद से ही प्रताड़ि करने लगे थे। बेटी पैदा होने के बाद उस पर जुल्मों-सितम और बढ़ गए।
और भी
छेड़छाड़ के आरोप में 12 संदिग्ध गिरफ्तार
स्कारलेट हत्या मामले में गवाह गोवा पहुँचा
जयललिता के वकील ने पार्टी छोड़ी
कश्मीर में मुठभेड़, सैन्य अधिकारी शहीद
हिमाचल में तिब्बतियों का विरोध प्रदर्शन
ऑनलाइन रक्तदान की पहल