मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
छेड़छाड़ के आरोप में 12 संदिग्ध गिरफ्तार
गोवा पुलिस ने समुद्र तट पर जर्मन महिला के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में 12 न्यक्तियों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।कोल्वा पुलिस के निरीक्षक एडविन कोलाको ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय जर्मन महिला घटना के एक दिन पहले ही जर्मनी के म्युनिख से आठ दिन की छुट्टियाँ मनाने अपनी महिला मित्र के साथ भारत आई थीं।

वह अपनी मित्र के साथ केवेलोसिम बीच की सैर पर गई थी, यहीं शनिवार को उसके साथ अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की।

स्कारलेट की हत्या के मामले को लेकर आलोचना का सामना कर रही गोवा पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिला द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर 12 लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित ने संदिग्धों का स्केच बनवाने में पुलिस की मदद भी की।

पीड़ित महिला ने अपने वक्तव्य में कहा ‍कि जब यह घटना हुई, तब वहाँ आसपास कोई नहीं था। यहाँ तक कि मेरी मित्र भी काफी दूर थी और छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति अचानक वहाँ आ पहुँचा था।

महिला ने मीडिया से बातचीत करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि मैं अपनी छुट्टियों का आनंद लेना चाहती हूँ। मैं सिर्फ पुलिस से ही बात करूँगी। जाँचकर्ताओं का कहना है कि यह घटना एक एकांत स्थान में हुई, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर नौसेना द्वारा फाइरिंग रेंज के रुप में किया जाता है।
और भी
स्कारलेट हत्या मामले में गवाह गोवा पहुँचा
जयललिता के वकील ने पार्टी छोड़ी
कश्मीर में मुठभेड़, सैन्य अधिकारी शहीद
हिमाचल में तिब्बतियों का विरोध प्रदर्शन
ऑनलाइन रक्तदान की पहल
मोदी हिंदू सम्राट नहीं-शुक्ला