मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
स्कारलेट हत्या मामले में गवाह गोवा पहुँचा
ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट कीलिंग के बलात्कार एवं हत्या के मामले का एक प्रमुख गवाह (ब्रिटिश नागरिक) राज्य पुलिस के समक्ष बयान के लिए गोवा पहुँचा है।

गोवा के लोकप्रिय अंजुना तट पर स्कारलेट के कथित बलात्कार एवं हत्या के तीन दिन बाद 35 वर्षीय मिशेल मैनयन गोवा से मुंबई भाग गया था और वहीं ठहरा हुआ था। गोवा पुलिस ने उसकी तलाश के लिए एक नोटिस जारी किया था।

scarlate
NDND
मैनयन के बयान से स्कारलेट की हत्या पर और रोशनी पड़ने की संभावना है, क्योंकि हत्या से कुछ पहले मैनयन उन लोगों में शामिल था, जो 17 फरवरी की रात्रि में एक कुटिया में मौजूद थे जहाँ स्कारलेट आखिरी बार देखी गई थी। स्कारलेट अर्द्धनग्न अवस्था में अगली सुबह अंजुना तट पर मृत पाई गई थी।

पीड़ित परिवार को कानूनी सलाह दे रहे विक्रम वर्मा ने बताया मैंने मैनयन का बयान ले लिया है और अब उसे पुलिस के सामने पेश किया जाएगा। वह सब डिविजनल मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में अपना बयान देगा।

गौरतलब है कि गोवा पुलिस इस मामले में पहले ही दो लोगों सैमसन डिसूजा (बारमैन) और प्लैसिडो कारवालो को हिरासत में ले चुकी है। वर्मा ने आरोप लगाया कि मैनयन उन प्रत्यक्षदर्शियों में से एक है, जिन्होंने सैमसन को कुटिया के पीछे स्कारलेट के साथ यौन शोषण करते हुए देखा था।

वर्मा ने दावा किया कि मैनयन ने सैमसन को स्कारलेट से घुलने-मिलने से मना किया था, क्योंकि वह महज 15 वर्ष की नाबालिग लड़की थीं। मैनयन के बयान से मामले के दूसरे संदिग्ध आरोपी मुरली कुमार की भूमिका पर भी प्रकाश पड़ने की संभावना है। पुलिस मुरली से पूछताछ कर रही है।

वकील को दिए अपने बयान में मैनयन ने कहा कि जब सैमसन स्कारलेट के साथ यौन शोषण कर रहा था तो मुरली उस स्थान पर कथित तौर पर उपस्थित था और किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था।

वर्मा के मुताबिक स्कारलेट की मां फियोना मैककियोन के इस मामले की लीपापोती का संदेह व्यक्त करने से कुछ समय पहले ही मैनयन ने मुंबई में ब्रिटिश उच्चायोग को यौन शोषण के बारे में सूचित कर दिया था। मैककियोन ने बताया था कि मैनयन ने भारत नहीं छोड़ा है और वह इन दिनों मुंबई में है।

ब्रिटेन में बढ़ईगिरी का काम करने वाला मैनयन गोवा में छुट्टियाँ मनाने आया था और घटना के समय वह आरोपी सैमसन डिसूजा के साथ ठहरा हुआ था।

स्कारलेट की मौत का पर्दाफाश
गोवा में बसना चाहती थी फियोना
स्कारलेट के बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी संभव
और भी
जयललिता के वकील ने पार्टी छोड़ी
कश्मीर में मुठभेड़, सैन्य अधिकारी शहीद
हिमाचल में तिब्बतियों का विरोध प्रदर्शन
ऑनलाइन रक्तदान की पहल
मोदी हिंदू सम्राट नहीं-शुक्ला
मोदी की जीत लोकतांत्रिक कमजोरी-तीस्ता