मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मोदी हिंदू सम्राट नहीं-शुक्ला
आतंकवाद को लेकर संप्रग पर नरम रवैया अपनाने संबंधी भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस नेता व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवाकहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदू सम्राट नहीं हैं।

आतंकवाद के खिलाफ संप्रग सरकार द्वारा नरम रवैया अपनाए जाने संबंधी भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए शुक्ला ने कहा कि हम आतंकवादियों (कंधार अपहरण मामला) को सौंपने नहीं जाते। उन्होंने न केवल खूँखार आतंकवादियों को सौंपा बल्कि उन्हें पाँच करोड़ रुपए भी दिए।

शुक्ला ने ये बातें यहाँ के निकट कोबा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। शुक्ला ने कहा कि मोदी दावा कर रहे हैं कि वे हिंदू सम्राट हैं। वे (मोदी और भाजपा) हिंदू सम्राट नहीं बल्कि आतंकवादी सम्राट हैं।

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी को निशाना बनाते हुए शुक्ला ने कहा कि 60 वर्षों के इतिहास में किसी भी कांग्रेसी नेता ने कभी जिन्ना की कब्र का दौरा नहीं किया।
और भी
मोदी की जीत लोकतांत्रिक कमजोरी-तीस्ता
स्कारलेट के बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी संभव
आतंकी हमले में कर्नल शहीद
आमिर सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक
जर्मन पर्यटक के साथ गोवा में छेड़छाड़
असम में विस्फोट, 4 मरे, 53 जख्‍मी