मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आमिर सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक
स्थानीय गोलापुडी श्रीनिवास स्मारक संस्थान ने सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक पुरस्कार 2007 के लिए बहुमुखी प्रतिभा संपन्न अभिनेता आमिर खान का चुनाव उनकी फिल्म 'तारे जमीन पर' के लिए किया है।

12 अगस्त को दिए जाने वाले इस पुरस्कार के रूप में 1.5 लाख रुपए की राशि और स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

इस पुरस्कार के लिए देश भर से आईं हिन्दी, मलयालम, तमिल, तेलुगू, मराठी और कन्नड़ आदि भाषाओं की 19 फिल्मों को नामांकित किया गया था, जिसमें से आमिर की फिल्म को सर्वश्रेष्ठ माना गया। 'तारे जमीन पर' फिल्म डिस्लेक्सिया समस्या से पीड़ित बच्चे पर आधारित है।

शनिवार को एक पत्रकार वार्ता में विजेता के नाम की घोषणा करते हुए कमल हासन ने कहा कि आमिर चाहते तो बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म के लिए किसी भी विषय का चुनाव कर सकते थे पर उन्होंने लीक से हटकर विषय का चुनाव किया।

ज्यूरी सदस्यों में से एक नामी तेलुगू फिल्म निर्देशक संगीतम श्रीनिवासाराव और न्यास के प्रबंधक गोल्लापुडी मारुथी राव ने कहा कि हीरो से निर्देशक बने बेहद प्रतिभाशाली आमिर की यह फिल्म मानवीय संवेदनाओं का मार्मिक प्रदर्शन करती है।

युवा निर्देशक गोलापुडी श्रीनिवास की शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे में दुखद मृत्यु के बाद वर्ष 1998 में इस संस्थान की स्थापना की गई थी।
और भी
जर्मन पर्यटक के साथ गोवा में छेड़छाड़
असम में विस्फोट, 4 मरे, 53 जख्‍मी
गोवा में बसना चाहती थी फियोना
विमानतलों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय दर्जा
प. बंगाल में तीन साल में 444 तालाबंदी
स्टूडियो को पुरानी रौनक की तलाश