मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जर्मन पर्यटक के साथ गोवा में छेड़छाड़
गोवा में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर बहस थमने का नाम नहीं ले रही है और इस बीच दक्षिणी गोवा के केवलोस्सिम तट पर जर्मनी की एक महिला पर्यटक के साथ फिर छेड़छाड़ की घटना प्रकाश में आई है।

इस 27 वर्षीय जर्मन महिला ने शिकायत की है कि एक अनजान व्यक्ति ने एकाकी तट पर उसे छेड़ा। महिला की शिकायत के बाद इस मामले की जाँच कर रहे कोल्वा पुलिस स्टेशन ने गंभीरता से गश्ती कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वह तट पर स्नान का आनंद ले रही थी तभी एक आदमी ने आकर उसके कपड़े खींचना शुरू कर दिया। महिला द्वारा प्रतिरोध करने पर वह आदमी घने जंगलों में गायब हो गया।

यह घटना शुक्रवार रात को तब हुई जब यह महिला अपनी साथी महिला के साथ देर रात को तट पर घूमने गई थी। साथी महिला एक जगह रुक गई और शिकायतकर्ता महिला ने थोड़ा आगे बढ़कर स्नान करने का मन बनाया।

घटना की पुष्टि करते हुए कोल्वा पुलिस इंस्पेक्टर एडविन कोलाको ने कहा है कि पुलिस ने उस आदमी का पूरा ब्योरा दर्ज कर लिया है और शिकायतकर्ता महिला की मदद से उसका चित्र भी बनाया जा रहा है। संदिग्धों को शाम तक घेर लिया जाएगा।

पिछले दिनों उत्तरी गोवा के अंजुना तट पर ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट किलिंग के बलात्कार व हत्या के बाद से गोवा में पर्यटकों की सुरक्षा पर लगातार वाद विवाद चल रहा है।
और भी
असम में विस्फोट, 4 मरे, 53 जख्‍मी
गोवा में बसना चाहती थी फियोना
विमानतलों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय दर्जा
प. बंगाल में तीन साल में 444 तालाबंदी
स्टूडियो को पुरानी रौनक की तलाश
मडकैकर ने दी इस्तीफे की धमकी