मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गोवा में बसना चाहती थी फियोना
गोवा में पिछले दिनों जिस ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट की हत्या की ई थी, उनकी माँ फियोना मैकेयोन गोवा में ही बसना चाहती थीं और पर्यटकों को खच्चर सेवा उपलब्ध कराने का कारोबार शुरू करने की योजना बना रही थीं, लेकिन इस दुर्घटना के बाद उनकी योजना बदल ई।

एक साक्षात्कार में मैकेयोन ने कहा कि हम यहाँ (गोवा) हमेशा के लिए बसने और पर्यटक खच्चर सेवा का व्यापार करना चाहते थे।
अब इस योजना को उन्होंने रद्द कर दिया गया है। फियोना ने कहा कि अब मैं यहाँ सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं हूँ।

गोवा में अनेक लोग मेरी मौत की कामना कर रहे हैं। मैं भारत को प्यार करती हूँ और इसीलिए मेरे बच्चे भी भारत के प्रति प्रेम रखते थे। स्कारलेट भी भारत से बहुत प्यार करती थीं। मेरे साथ जो कुछ हुआ उसके बाद निजी तौर पर मेरे मन में उससे भारत के प्रति कड़वाहट नहीं है।

मैकेयोन ने कुछ लोगों द्वारा लगए इस आरोप को गलत करार दिया कि उन्होंने अपनी 15 साल की बेटी का ध्यान नहीं रखा। उन्होंने कहा मैं स्कारलेट के साथ समझभरा रिश्ता चाहती थी और उसको आजादी देना चाहती थी।

इस प्रकार के आरोपों पर फियोना ने कहा मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ऐसे खराब हालात में भी लोग मुझ पर इस प्रकार के आरोप क्यों लगा रहे हैं। मुझे तो ऐसा लगने लगा है कि यदि यह साबित हो जाए कि मैंने ही अपनी बेटी को मारा तो मीडिया को इससे खुशी होगी।
और भी
विमानतलों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय दर्जा
प. बंगाल में तीन साल में 444 तालाबंदी
स्टूडियो को पुरानी रौनक की तलाश
मडकैकर ने दी इस्तीफे की धमकी
होली पर भारतीय रेलवे की सौगात
लादेन की फोटो बनवाने वाले से पूछताछ