मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मडकैकर ने दी इस्तीफे की धमकी
गोवा में हाल ही में मंत्रिमंडल से हटाए गए पाडुरंग मडकैकर ने धमकी दी कि अगर उन्हें 24 मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया तो वे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे।

मडकैकर ने गाँधी सर्कल में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे मंत्रिमंडल से हटाने के बारे में न ‍तो मुझसे और न ही कांग्रेस के किसी अन्य विधायक से सलाह ली गई। यह गोवा की अनुसूचित जातियों और बहुजन समाज के प्रति घोर अन्याय है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने अपनी गद्दी बचाने के लिए उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया है और दुर्भाग्य की बात है कि वित्तमंत्री तथा गृहमंत्री समेत बहुजन समाज के नेता इस अन्याय पर चुप्पी साधे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के रामकृष्ण धवलीकर को मंत्रिमंडल में जगह देने के लिए मडकैकर को गत 13 मार्च को परिवहन मंत्री के पद से हटा दिया गया था।
और भी
होली पर भारतीय रेलवे की सौगात
लादेन की फोटो बनवाने वाले से पूछताछ
नंदीग्राम में माकपा-तृणमूल झड़प
दो साल में 15 शेरों का शिकार
जेल में कुख्यात अपराधी की हत्या
मायावती की मनमोहन को चिट्‍ठी