मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
होली पर भारतीय रेलवे की सौगात
रेलवे ने की 3 विशेष जोड़ी रेलगा‍ड़ियाँ चलाने की घोषणा
होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने पूर्व घोषित विशेष रेलगाड़ियों के अतिरिक्त दिल्ली से जम्मूतवी-गया एवं न्यू तिनसुकिया के लिए तीन जोड़ी विशेष रेलगाड़ियाँ और चलाने की घोषणा की है।

उत्तर रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार 2414 जम्मूतवी-दिल्ली सुपरफास्ट होली विशेष रेलगाड़ी जम्मूतवी से 18 मार्च को प्रात: 05.00 बजे चलकर दोपहर 01.30 बजे दिल्ली पहुँचेगी। वापसी में 2413 ए दिल्ली जं. से 20 मार्च को प्रात: 06.00 बजे चलकर जम्मूतवी अपराह्न 04.00 बजे पहुँचेगी।

मार्ग में यह रेलगाड़ी चक्की बैंक, जालंधर शहर, लुधियाना और अम्बाला स्टेशनों पर ठहरेगी। इस रेलगाड़ी में वातानुकूलित 3 टीयर द्वितीय श्रेणी शयनयान, सामान्य श्रेणी और सामान यान के डिब्बे उपलब्ध होंगे।

2398ए दिल्ली गया सुपरफास्ट विशेष रेलगाड़ी दिल्ली से 18 मार्च और 19 मार्च को अपराह्न 02.50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन प्रात 08.45 बजे गया पहुँचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 2397 ए गया-दिल्ली सुपरफास्ट विशेष रेलगाड़ी गया से 19 और 20 मार्च को पूर्वाह्न 11.00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन तड़के 3.00 बजे दिल्ली पहुँचेगी।

मार्ग में यह रेलगाड़ी दिल्ली, शाहदरा, साहिबाबाद, गाजियाबाद, कानपुर, सासाराम एवं देहरी ऑन सोन स्टेशनों पर ठहरेगी। इस रेलगाड़ी में वातानुकूलित 3 टीयर, द्वितीय श्रेणी शयनयान, सामान्य श्रेणी और सामान यान के डिब्बे उपलब्ध होंगे।

न्यू तिनसुकिया-दिल्ली सुपरफास्ट 0532 विशेष रेलगाड़ी न्यू तिनसुकिया से 17 मार्च को 08.45 बजे प्रस्थान करके तीसरे दिन दोपहर 13.20 बजे दिल्ली पहुँचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 0531 दिल्ली-न्यू तिनसुकिया सुपरफास्ट विशेष रेलगाड़ी दिल्ली से 20 मार्च को प्रात: 08.00 बजे प्रस्थान करके तीसरे दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे न्यू तिनसुकिया पहुँचेगी।

मार्ग में यह रेलगाड़ी शिमालुगढ़ी ज., मारिआनी, फरकुतिंग, दीमापुर, दीफू, लामिडिंग, होजई, चपरमुख, गुवाहाटी, रंगिया, न्यू बोंगाईगाँव, न्यू अलीपुरद्वार, न्यूकूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, खगडि़या, बेगुसराय बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, बलिया, मऊ जं, आजमगढ़, शाहगंज, फैजाबाद, लखनऊ, सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।

इस रेलगाड़ी में द्वितीय श्रेणी शयनयान, सामान्य श्रेणी और सामान यान के डिब्बे उपलब्ध होंगे।
और भी
लादेन की फोटो बनवाने वाले से पूछताछ
नंदीग्राम में माकपा-तृणमूल झड़प
दो साल में 15 शेरों का शिकार
जेल में कुख्यात अपराधी की हत्या
मायावती की मनमोहन को चिट्‍ठी
असम में दो उग्रवादी मार गिराए