उप्र के सहारनपुर जिले में शुक्रवार रात एक कमांडो द्वारा लादेन का फोटो लैब से बनवाने का मसला इतना गहरा हो गया कि पुलिस ने उस कमांडो को आतंकवादी समझ घंटों उससे पूछताछ की।
पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस गौतम ने बताया कि शुक्रवार देर रात थाना सदर बाजार पुलिस को यह सूचन मिली कि कोर्ट रोड स्थित एक लैब पर एक व्यक्ति कुख्यात आतंकवादी लादेन के फोटो बनवा रहा है।
उन्होंने बताया कि घंटों की पूछताछ के बाद उक्त व्यक्ति ने स्पष्ट किया कि वह सरसावा एयरफोर्स में वायुसेना कमांडो है और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ही वह ओसामा बिन लादेन के फोटो बनवाने आया था, जिस पर फायरिंग करते हुए अभ्यास किया जाता है।
गौतम के मुताबिक वायुसेना से भी इस कमांडो के बयान की पुष्टि कर ली गई।
|