नंदीग्राम में तृणमूल कांग्रेस और माकपा कैडरों के बीच शनिवार को झड़प हो गई। पिछले साल 14 मार्च को हुई पुलिस गोलीबारी की विपक्षी दलों ने एक दिन पहले ही बरसी मनाई थी।
गौरतलब है कि पिछले साल नंदीग्राम में 14 मार्च को हुई पुलिस की गोलीबारी में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।
पूर्वी मिदनापुर जिले के पुलिस अधीक्षक एस पांडा ने बताया कि यह झड़प आज दिन में 11 बजे चौरंगी बाजार में हुई। इस झड़प में दोनों पक्षों के एक एक सदस्य घायल हो गए।
दोनों दलों के अनुसार इस घटना में कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं।
|