मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दो साल में 15 शेरों का शिकार
गुजरात के वनमंत्री मांगूभाई पटेल ने शनिवार को कहा कि पिछले दो सालों के दौरान गिर के जंगलों में 15 शेरों का अवैध शिकार किया गया, जबकि 64 अन्य की प्राकृतिक कारणों के चलते मृत्यु हो गई।

कांगेस के जगदीश ठाकुर के एक सवाल के जवाब में पटेल ने विधानसभा को बताया कि अप्रैल 2005 में गणना के आधार पर शेरों की संख्या 359 थी।

पटेल ने कहा कि शेरों की हत्याओं के मामले में पुलिस ने अब तक 49 लोगों को गिरफ्तार किया है। वन मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया हम यह नतीजा नहीं निकाल सकते कि पिछले दो सालों के दौरान शेरों की संख्या 79 कम हो गई है, क्योंकि पिछले दो सालों के दौरान वन्य अभयारण्यों में एशियाई शेरों का जन्म हुआ हैं।

वनमंत्री ने कहा कि सरकार ने गिर वन्य अभ्यारण्य में शेरों के अवैध शिकार को रोकने के लिए अनेक उपाय किए हैं।
और भी
जेल में कुख्यात अपराधी की हत्या
मायावती की मनमोहन को चिट्‍ठी
असम में दो उग्रवादी मार गिराए
स्कारलेट की माँ का गृहमंत्री पर आरोप
हत्यारी बिल्डिंग से गिरकर एक और मरा
दलित हत्या मामले में थाना प्रभारी निलंबित