मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
असम में दो उग्रवादी मार गिराए
ऊपरी असम के उत्तरी लखीमपुर जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में दो उग्रवादियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

रक्षा सूत्रों ने बताया इन उग्रवादियों के संबंध उल्फा या एनडीएफबी से होने का संदेह है। सूत्रों ने बताया कि नारायणपुर पुलिस थाने के अंतर्गत सिलिखागुड़ी सपोरी इलाके में दो-बिहार रेजीमेंट के सैनिकों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने बताया मारे गए उग्रवादियों के पास से एक पिस्तौल पाँच राउंड गोलियाँ के अलावा एक रिवाल्वर और चार राउंड गोलियाँ बरामद की गई।

सूत्रों ने बताया कि घायल उग्रवादी एक एके-47 राइफल के साथ फरार होने में कामयाब रहा और उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। सूत्रों ने बताया कि मारे गए उग्रवादी किस संगठन से संबद्ध हैं, इसके बारे में ठीक-ठीक पता नहीं चल सका है।
और भी
स्कारलेट की माँ का गृहमंत्री पर आरोप
हत्यारी बिल्डिंग से गिरकर एक और मरा
दलित हत्या मामले में थाना प्रभारी निलंबित
पूर्व सांसद को ग्रामीणों ने पीटा
मुंबई लोकल में ‍विस्फोट, 5 घायल
अविश्वास प्रस्ताव लाना दुर्भाग्यपूर्ण-चौहान