मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
स्कारलेट की माँ का गृहमंत्री पर आरोप
कहा- पुलिस और ड्रग माफिया की मिलीभगत
गोवा की पुलिस और नेताओं पर अपना हमला जारी रखते हुए मारी गई ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट इडेन की माँ फियोना मैकिओन ने शनिवार को ड्रग माफिया के साथ गृहमंत्री रवि नाईक और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की मिलीभगत होने का अरोप लगाया है।

फियोना ने कहा मुझे इस बात की सूचना मिली है कि ड्रग माफिया के साथ प्रदेश के गृहमंत्री रवि नाईक तथा पुलिस महानिदेशक बीएस बरार की साठगाँठ है।

अपनी बेटी की मौत के संबंध में बच्चों के पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराने जाने से पहले फियोना ने यहाँ यह कहा।

गोवा के प्रसिद्ध अंजुना बीच पर 18 फरवरी को फियोना की बड़ी बेटी स्कारलेट (15) की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिसिया जाँच के बाद इस मामले में एक बार में काम करने वाले नशीली दवाओं के एक तस्कर और एक अन्य व्यक्ति की पहचान की गई। उनके नाम क्रमश: सैमसन डिसूजा और प्लेसिडो कार्वाल्हो हैं।

सैमसन पर नशीली दवा खिलाने, बलात्कार करने तथा हत्या करने का आरोप है, जबकि कार्वाल्हो पर नशीली दवा देने और सैमसन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

फियोना अपने वकील विक्रम वर्मा के साथ यहाँ पुलिस थाने में उपस्थित हुईं और कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री और पुलिस महानिदेशक को आपराधिक गतिविधियों के बारे में पूरी जानकारी है और वे हमेशा अपराधियों का बचाव करने की हरसंभव कोशिश करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी के मामले में भी ऐसा ही हुआ है।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री फ्रांसिस्को पचेको के बयान की प्रतियों को फियोना ने बँटवाया, जिसमें उन्होंने चिंता प्रकट की थी कि प्रदेश के तटीय क्षेत्र में ड्रग का कारोबार बढ़ रहा है। फियोना ने कहा कि स्कारलेट की हत्या के मामले को छिपाने के उनके प्रयास के बारे में पूरी दुनिया को जानकारी है।

पूरे मामले की केंद्रीय एजेंसियों से जाँच कराने की माँग करते हुए फियोना ने कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री और पुलिस महानिदेशक द्वारा किसी प्रकार की जाँच अपराध मुक्त समाज के निर्माण के प्रयास पर पानी फेर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गोवा एक खुबसूरत जगह है। मैं गोवावासियों से बहुत प्यार करती हूँ। इन दोनों ने न सिर्फ गोवा को बल्कि पूरे देश को शर्मसार किया है।
और भी
हत्यारी बिल्डिंग से गिरकर एक और मरा
दलित हत्या मामले में थाना प्रभारी निलंबित
पूर्व सांसद को ग्रामीणों ने पीटा
मुंबई लोकल में ‍विस्फोट, 5 घायल
अविश्वास प्रस्ताव लाना दुर्भाग्यपूर्ण-चौहान
लाइटर जलाने पर दिखती है अश्लील तस्वीर!